चंडीगढ़ में पुलिस का विशेष चैकिंग अभियान:5 डिविजनों की कॉलोनियों में छानबीन; वाहनों के कागजात जांचे, एसएसपी ने की अगुआई

चंडीगढ़ में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान और फ्लैग मार्च चलाया। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर की अगुआई में शहर की सभी कॉलोनी क्षेत्रों में की गई। पांचों सब-डिविजनों में एक साथ इस ड्राइव को अंजाम दिया गया। इस दौरान डीएसपी -05, एसएचओ-11, आईसी पीपी-08 और करीब 180 एनजीओ/ओआरएस शामिल रहे। पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च निकालते हुए जेल से बेल पर रिहा हुए व्यक्तियों का वेरिफिकेशन किया और कॉलोनी क्षेत्रों में घूमते संदिग्ध वाहनों व लोगों की जांच की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *