चंडीगढ़ में बीच मार्केट में गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदा:बॉयफ्रेंड ने 10 वार किए; दोनों शादीशुदा, 5 महीने से साथ रह रहे थे

चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में मंगलवार शाम को बॉयफ्रेंड ने मार्केट के बीच गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद दिया। उसने जमीन पर गिरा कर गर्लफ्रेंड पर 8 से 10 वार किए गए। इसके बाद फरार हो गया। घायल महिला को PGI में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल अभी वह कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। ये वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हुई, जिसमें आरोपी वार करता दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ‌ महिला की पहचान संजना (22) निवासी सेक्टर-25 के रूप में हुई है। वहीं आरोपी गोलू उर्फ गांधी भी 25 सेक्टर का ही रहने वाला है। संजना के पति की 1 महीने पहले मौत हो चुकी है। हालांकि काफी समय पहले उसने पति को छोड़ दिया था। उसके 2 बच्चे हैं। ढाई साल से चल रहा अफेयर
सेक्टर 24 चौकी प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी भी शादीशुदा है। पिछले ढाई साल से आरोपी और महिला का अफेयर चल रहा था। 2 महीने से दोनों एक साथ सेक्टर 25 में ही रह रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी महिला बयान देने की हालत में नहीं है। महिला के बयानों के बाद खुलासा होगा कि आखिर आरोपी ने उस पर क्यों हमला किया। आरोपी पर कई केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें मारपीट और लड़ाई झगड़े के केस शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक उसने संजना के साथ मंदिर में शादी भी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *