चंडीगढ़ में बेटी की जन्मदिन पार्टी में पिता की हत्या:छाती में घोंपा चाकू, 3 दोस्त गंभीर घायल; मामूली बहस के बाद खूनी संघर्ष

चंडीगढ़ में बेटी की जन्मदिन पार्टी में मामूली बहस के बाद चार युवकों ने छाती में चाकू से हमला कर पिता की हत्या कर दी। जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सोमवार देर रात 10 बजे सेक्टर-25 की है। मृतक की पहचान शुभम के नाम से हुई। जबकि उसके तीन दोस्त भरत, साहिल और गोल्डी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभम ​​​​​​​की बेटी का था जन्मदिन शुभम की बेटी प्रियांशी के छठे जन्मदिन के अवसर पर घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था। रात करीब 10 बजे पार्टी के बाद शुभम अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला, तभी बिंदर, दीप, गोलू मुखबिर और कैटी ने घात लगाकर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से शुभम की छाती पर वार किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद शुभम और उसके दोस्तों को सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोल्डी की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआईएमईआर रेफर किया गया। परिवार की अपील और न्याय की मांग मृतक शुभम के परिजन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। परिजन ने आरोप लगाया कि सेक्टर-25 में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त और निगरानी नाकाफी साबित हो रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस डीएसपी उदयपाल ने कहा कि हत्या चाकू से हुई है। इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *