चंडीगढ़ में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी:लोग बोले- ऐसा लगा जैसे ब्लास्ट हुआ, इसके पास ही DC ऑफिस और शोरूम

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में सोमवार सुबह 7 बजे मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। यह बिल्डिंग काफी समय से खाली थी। हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन के अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं। इसके पास ही DC ऑफिस और नामी शोरूम स्थित है। जानकारी के मुताबिक यह बिल्डिंग 1970 के करीब बनी थी। यह बिल्डिंग शहर की प्राइम लोकेशन पर स्थित है। लोगों के मुताबिक ये बिल्डिंग 5 मंजिला थी। उन्होंने बताया कि जब यह बिल्डिंग गिरी तो ऐसा लगा जैसे कोई कोई ब्लास्ट हुआ हो। कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। प्रशासन ने सील करवा दी थी बिल्डिंग
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया इमारत में करीब 2 महीने से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इससे इमारत में दरारें आ गई थीं। जैसे ही मामला प्रशासन के ध्यान में आया था तो उसके बाद 27 दिसंबर को इमारत को सील कर दिया गया था। लोगे बोले- सीलिंग के बाद ठेकेदार फरार हो गया था
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीलिंग की कार्रवाई के बाद बिल्डिंग पर काम करने वाला ठेकेदार फरार हो गया था। साथ वाली इमारत के मालिकों ने बताया कि रेनोवेशन के समय उचित कदम नहीं उठाए गए। इस वजह से उनकी इमारतों को भी नुकसान हुआ है। इस बिल्डिंग में पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री का होटल चलता था
पास की बिल्डिंग के मालिक कंवलजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि पहले इस बिल्डिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का महफिल होटल चलता था। इसके बाद बिल्डिंग को मालाबार ज्वैलर ने किराए पर लिया था। वह यहां बेसमेंट में रेनोवेशन का काम करवा रहे थी। इस दौरान बिल्डिंग के पिल्लरों में दरारें आई थीं। इसके बाद हमारे मुलाजिम भी एकदम बाहर निकल गए थे। अब उन्होंने कंस्ट्रक्शन इंजीनियर बुलाए हैं, ताकि अपनी बिल्डिंग का असेसमेंट करवाया जा सके। बिल्डिंग अनसेफ घोषित कर दी थी
मौके पर पहुंचे सेक्टर-17 थाना के SHO रोहित ने बताया कि आज सुबह 100 नंबर पर कॉल आया था। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। बिल्डिंग अनसेफ घोषित कर दी थी। अभी तक ठेकेदार या किसी अन्य पर कोई कार्रवाई नहीं की है। फिलहाल जांच जारी है। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर 1 से लेकर 30 तक कई हेरिटेज बिल्डिंग
आजादी के बाद चंडीगढ़ ही पहली प्लांड सिटी बसाई गई थी। 2 अप्रैल 1952 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आधारशिला रखी थी। यहां सेक्टर 1 से लेकर 30 तक कई हेरिटेज बिल्डिंग हैं। इस इलाके में इमारतों के निर्माण या रेनोवेशन को लेकर प्रशासन भी सख्त रहता है। मोहाली में भी गिरी थी बिल्डिंग, 2 की हुई थी मौत
इससे पहले मोहाली में 21 दिसंबर को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी थी। यह इमारत बेसमेंट की खुदाई की वजह से गिरी थी। इसमें हिमाचल की एक युवती और अंबाला के युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में बिल्डिंग के मालिक और ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *