चंडीगढ़ में रेपिस्ट को 20 साल की कैद:स्वतंत्रता दिवस पर झंडा खरीदने गई थी बच्ची; जंगल में युवक ने किया दुष्कर्म

चंडीगढ़ कोर्ट ने 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में युवक को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 70 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। मामला 14 अगस्त, 2023 का है, जब पीड़िता झंडा खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी और फिर लापता हो गई थी। कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीड़ित लड़की को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की सिफारिश भी की है। जानकारी अनुसार, धनास निवासी सुखविंदर सिंह ने 12 साल की बच्ची से 100 रुपए छीने। इन रुपयों से शराब खरीदने के बाद वह बच्ची को खुड्डा लाहौरा के जंगलों में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसको लेकर बच्ची की मां ने सारंगपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि जब महिला अपनी बेटी को खोजते हुए धनास पहुंची, तो उसने बेटी को आरोपी के साथ हाथ पकड़े देखा। मां को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में लड़की ने पूरी घटना का खुलासा किया। 14 अगस्त, 2023 को सारंगपुर थाना में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी 12 साल की है और वह 7वीं क्लास में पढ़ती है। महिला ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह उसकी बेटी स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडा खरीदने का कहते हुए उससे 100 रुपए लिए थे। पैसे लेने के बाद बेटी सुबह 7 बजे करीब घर से चली गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। बेटी को तलाशते हुए जब वह धनास लेक की तरफ पहुंची तो उसने अपनी बेटी को एक लड़के के साथ खुड्डा लाहौरा की तरफ से धनास लेक की ओर आते हुए देखा। वह लड़का उसकी बेटी का हाथ पकड़े हुए था। उसे देखते ही वह मौके से भाग गया। लड़के के बारे में पूछने पर बेटी ने बताया कि सुबह जब वह धार्मिक स्थान पर गई थी तो वहां एक लड़का उसके पास आया। जबरन उसके पास मौजूद 100 रुपए छीन लिए और उसका हाथ पकड़ लिया। आरोपी युवक ने 50 रुपए की शराब खरीदी और शेष राशि उसे लौटा दी। इसके बाद वह उसे खुड्डा लाहौरा के जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने शराब पी और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *