चंडीगढ़ में पढ़े-लिखे और अच्छी पोस्ट पर बैठे लोग भी आजकल ठगी के मामलों का शिकार बन रहे हैं। चंडीगढ़ के गुरदयाल सिंह को सस्ती गाड़ी लेने की चाहत उस समय काफी महंगी पड़ गई। जब साइबर ठगों ने उससे 14 लाख 13 हजार 890 रूपए की ठगी कर ली। जिसके बाद चंडीगढ़ साइबर सेल ने मामले में एफआईआर दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और एक्टिव सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने इन तीनों को किया काबू – कुणाल तलसानिया, उम्र 23 साल, मुंबई का रहने वाला। – अजय झामुरिया, उम्र 19 साल, मुंबई का रहने वाला। – रोनित जाधव, उम्र 21 साल, मुंबई का रहने वाला अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर लिंक भेजा साइबर सेल को दी शिकायत में गुरदयाल सिंह ने बताया कि नवंबर 2024 में उसके पास एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप लिंक आया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया, तो वह “बैंक ऑक्शन व्हीकल ग्रुप” नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ गया। ग्रुप में कुछ दिन बाद उसे 2 गाड़ियां खरीदने का ऑफर मिला, एक हरिद्वार और दूसरी जम्मू में खड़ी थी। उसने अपनी जांच के बाद यकीन कर लिया कि गाड़ियां वहां मौजूद हैं और उसने वॉट्सऐप पर मिले बैंक खातों में 14 लाख 13 हजार 890 रूपए जमा कर दिए। जब उसके स्टाफ ने गाड़ियां लेने की कोशिश की, तो पता चला कि कोई गाड़ी बेची ही नहीं गई थी। उसने कई बार ग्रुप एडमिन को कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला और बाद में उनका फोन बंद हो गया। साइबर सेल ने लोकेशन की ट्रेस शिकायत मिलने पर चंडीगढ़ सेक्टर-17 साइबर सेल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल की इंचार्ज इंस्पेक्टर इरम रिजवी ने शुरू कर दी। उनकी अगुआई में टीम ने आरोपियों की लोकेशन जब ट्रेस की, तो एक आरोपी की लोकेशन मुंबई के अगरी पाड़ा इलाके की आई। जिसके बाद पुलिस टीम ने रेड कर पहले आरोपी कुणाल तलसानिया को पकड़ा। कमीशन देकर खोले खाते आरोपी कुणाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ये खाता अजय के कहने पर खोला था और कमीशन के तौर पर 5% लिया। इसके बाद पुलिस ने अजय झामूरिया को पकड़ा, जिसने बताया कि उसने ये खाता सलमान नाम के किसी व्यक्ति को 7% कमीशन पर दिया। फिर तीसरे आरोपी रोनित जाधव को गिरफ्तार किया गया। उसने भी बताया कि उसने खाता किसी तुषार नाम के व्यक्ति को 5% कमीशन पर दिया था। ऐसे बचें साइबर ठगी से…