चंडीगढ़ में 6 साल से फरार 5 भगोड़े गिरफ्तार:लोकेशन ट्रेस कर पीओ सेल ने दबोचे आरोपी, फर्जीवाड़ा मामले में चल रहे थे फरार

चंडीगढ़ पीओ (भगोड़ा) एंड समन स्टाफ सेल ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, ये सभी आरोपी पिछले 5 या 6 साल से फरार चल रहे थे। इन सभी आरोपियों को एसएसपी कंवरदीप कौर की सुपरविजन में इंस्पेक्टर शेरसिंह की अगुवाई में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कहां पर छिपे है इसका सूचना इंस्पेक्टर शेरसिंह को मिली तो तुरंत एक टीम बनाकर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में…. 1. आकाश निवासी ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास आरोपी के खिलाफ थाना सारंगपुर में 9 दिसंबर 2019 एफआईआर नंबर 163, धारा 61/1/14 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज था। अदालत ने 7 फरवरी को उसे भगोड़ा घोषित किया था। 2. लकी निवासी रामदरबार आरोपी के खिलाफ थाना 31 में 9 अक्टूबर 2020 एफआईआर नंबर 195, धारा 61/1/14 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज था। अदालत ने 12 नवंबर 2024 को उसे भगोड़ा घोषित किया था। 3. राजबीर सिंह निवासी कृष्णा नगर जगाधरी (यमुनानगर) आरोपी के खिलाफ 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज था। 4. राकेश कुमार वर्मा निवासी शक्ति नगर (डेराबस्सी) आरोपी के खिलाफ 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज था। 5. अब्दुल रशीद निवासी मोहल्ला खाताड़ी, रामनगर, नैनीताल (उत्तराखंड) आरोपी के खिलाफ 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *