चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला:चुनाव की तारीख 29 जनवरी तक टली, वीडियोग्राफी और सुरक्षा को लेकर आदेश जारी

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव 29 जनवरी तक टाल दिए गए हैं। चुनाव की तारीख और चुनाव प्रक्रिया को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने आज (सोमवार) यह फैसला सुनाया है। हालांकि, जिस समय कोर्ट का फैसला आया, उस समय सभी राजनीतिक दलों के नेता नामांकन दाखिल करने नगर निगम भवन पहुंचे हुए थे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव की तारीख को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने दिए ये तीन आदेश- 1. एडवोकेट फेरी सोफ्त ने बताया कि हाईकोर्ट में हमारी ओर से दायर याचिकाओं में दो तर्क दिए गए थे। जिसमें से एक चुनाव की तिथि को लेकर था। मेयर कुलदीप सिंह ने याचिका में कहा था कि उनका कार्यकाल फरवरी तक है। लेकिन पहले चुनाव करवाकर नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके बाद कोर्ट ने सभी तर्क सुने। मेयर ने तर्क दिया कि उन्होंने 20 फरवरी 2024 को कार्यकाल संभाला था। जबकि 24 जनवरी को चुनाव होने के कारण उनका कार्यकाल पूरा नहीं हो रहा है। कोर्ट ने आदेश दिया कि पिछले साल मेयर का चुनाव 30 जनवरी को हुआ था। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी माह में अपना फैसला सुनाया था। ऐसे में मेयर का कार्यकाल 29 जनवरी तक रखा गया है। प्रशासन को बताया गया है कि 29 के बाद चुनाव करवाए जा सकते हैं। 2. चुनाव प्रक्रिया को लेकर तर्क बताया गया कि नगर निगम में 29 अक्टूबर को प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि मेयर का चुनाव हाथ उठाकर करवाया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए कोर्ट ने कहा है कि प्रशासन इस पर पुनर्विचार करे। क्योंकि प्रस्ताव पास हो चुका है। प्रशासन ने अभी तक इसे मंजूरी नहीं दी है। 3. वीडियोग्राफी और उसकी सुरक्षा और चुनाव अधिकारी को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। बीजेपी बोली- हाईकोर्ट के आर्डर की कॉपी अभी नहीं आई इस मौके भाजपा के नेता सीनियर नेता संजय टंडन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। हालांकि हाईकोर्ट के आर्डर की कॉपी अभी नहीं आई है। अभी वकील साहब ने बताया है कि चुनाव 24 की जगह अब 29 के बाद होंगे। बीजेपी ने उम्मीदवार किए घोषित बीजेपी की तरफ से मेयर चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए गए हैं। बीजेपी ने मेयर पद के लिए हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर बिमला दुबे और डिप्टी मेयर पर लखबीर सिंह बिल्लू के नाम तय किए गए हैं। सभी ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। कांग्रेस और आप ने नहीं खोले अपने पत्ते चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। मेयर का पद आप को और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस को मिलेगा। मेयर पद के लिए आप की छह महिला पार्षदों ने अपनी दावेदारी पेश की है। टिकट की दौड़ में प्रेम लता, जसविंदर कौर व अंजू कत्याल सबसे आगे चल रही हैं। जबकि कांग्रेस से सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए जसबीर सिंह बंटी और डिप्टी मेयर के लिए तरुणा मेहता ने नामांकन भरा है। कांग्रेस प्रधान एचएस लक्की ने दावा किया सबकुछ ठीक रहा है तो गठबंधन ही चुनाव जीतेगा। नगर निगम में पार्टियों की ये है स्थिति मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी के पास कुल 15 पार्षद हैं। जबकि कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी इस समय चंडीगढ़ में हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास आठ और आप के पास 13 पार्षद हैं। यहां जीत का जादुई आंकड़ा 18 है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *