चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल को लेकर एडवाइजरी जारी:3 दिन चलेगा ,पार्किंग और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम, भारी मात्रा में पहुंचते लोग

चंडीगढ़ में शुक्रवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था संबंधी एडवाइजरी जारी की है। फेस्टिवल के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में अलग-अलग किस्मों के सैकड़ों फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाती है, जिसे देखने के लिए हर साल भारी भीड़ उमड़ती है। यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पीछे पार्किंग चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और यूटी सचिवालय, सेक्टर-9 के पीछे पार्किंग पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे से लेकर केंद्रीय सदन, सेक्टर-9 तक सेक्टर-16 रोज गार्डन की पिछली साइड पार्किंग होटल ताज के सामने, सेक्टर-17 टीडीआई मॉल के सामने, सेक्टर-17 मल्टी लेवल पार्किंग और नीलम पार्किंग, सेक्टर-17 सेक्टर-9 में मध्य मार्ग पर एससीओ के सामने पार्किंग सेक्टर-17 के विभिन्न पार्किंग स्थल एमसी ऑफिस, सेक्टर-17 के सामने पार्किंग रास फ्रंटियर, सेक्टर-17 के पास नीलम थिएटर के साथ लगती पार्किंग, सेक्टर-17 पुलिस की आम लोगों से अपील वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सेक्टर-16 की अंदरूनी सड़कों, साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन को टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि वाहन टो या क्लैंप किया जाता है तो ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क करें। ट्रैफिक जाम की स्थिति में धैर्य रखें और अनावश्यक हॉर्न न बजाएं। भारी भीड़ को देखते हुए कार पूलिंग या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने पर विचार करें। फेस्टिवल के दौरान कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट या प्रतिबंधित किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *