चंदवा के खेतों में लहलहा रहे पोस्ते के पौधे, पुलिस बेखबर

भास्कर न्यूज | लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग पंचायत के बुलहु गांव के दुनदुझरिया में लगभग सात एकड़ भूमि पर पोस्ते की खेती लहलहा रही है। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अलग-अलग क्षेत्र में अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है, नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशा के कारोबार और इसकी सेवन के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। पंचायत स्तर तक के जनप्रतिनिधियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में नशा की खेती की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाने की नैतिक जिम्मेदारी तय की गई है। बावजूद इसके अफीम की खेती से जुड़े लोग अलग-अलग क्षेत्र में सरकारी और गैर सरकारी जमीन पर खेती करने में कामयाब हो रहे हैं। चंदवा के वनशक्ति मंदिर से होकर रिचूघुटा जाने वाले रास्ते में औरंगा नदी से पहले डुंडी झरिया जो लातेहार वो चंदवा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर है अफीम की खेती की गई है। अफीम के कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा यहां के किसानों को प्रलोभन देकर उनके जमीन पर खेती कराई गई है। फसल की जानकारी किसी को ना हो इसके लिए किसान द्वारा दिन रात चौकसी बरती जा रही है बारी-बारी से दिन-रात पहरेदारी की जा रही है। हालांकि आसपास के गांव के ग्रामीणों का मानना है कि नशा की खेती को बढ़ावा होने से आसपास के युवा वर्ग नशे की चपेट में आएंगे और इस क्षेत्र में अपराध की घटना बढ़ेगी जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा लोगों ने इसमें शामिल लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *