चंदेरिया में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:6 लाख के गहने बरामद, दो आरोपी ऑटो ड्राइवर और एक मजदूर

चंदेरिया कस्बे में 23 नवम्बर को सूने मकान में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से सोने-चांदी के गहने भी बरामद किए हैं। गहनों की कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सब्जी मंडी के पास, चंदेरिया निवासी महेन्द्र कुमार प्रजापत 23 नवम्बर को अपने परिवार के साथ मुण्डन संस्कार में बाहर गए हुए थे। उसी रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके मकान का वेंटिलेटर और ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। थानाधिकारी धर्मराज मीना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज से मिला था क्लू टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। चोरी और नकबजनी के मामलों में चालानशुदा आरोपियों से पूछताछ की। मिले फुटेज से तीनों पकड़े गए आरोपियों के हुलिया भी मैच हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने पुठोली निवासी इरफान मोहम्मद पुत्र शबीर मोहम्मद शाह, प्रताप कॉलोनी, चंदेरिया निवासी निसार मोहम्मद पुत्र वजीर खान मंसूरी और मोहम्मद हनीफ पुत्र मोहम्मद हुसैन शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सभी गहने बरामद कर लिए हैं। इन गहनों की कीमत 6 लाख रुपए की बताई जा रही है। पहले से कई मामले दर्ज आरोपी इरफान मोहम्मद के खिलाफ पहले भी चोरी का एक मामला और मोहम्मद हनीफ के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित चोरी के कुल तीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों को इस बात का भरोसा था कि वे पकड़े नहीं जाएंगे। इन में से दो आरोपी ऑटो चलाते हैं और एक आरोपी मजदूरी करता है। मामला शांत होने के बाद गहनों की बिक्री करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। चोरी करने। से पहले तीनों ने मकान की रेकी भी की थी। इस कार्रवाई में एएसआई प्रभु लाल, कॉन्स्टेबल अरविन्द कुमार, किशन लाल, अर्जुन लाल, मूलाराम, माणकराम और जितेन्द्र शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *