चंबल पुल पर 16 पहियों से अधिक वाले ट्रक प्रतिबंधित:दो दिन पहले कलेक्टर ने किया था निरीक्षण; वाहन मालिकों में नाराजगी

भिंड के बरही पास नेशनल हाईवे पर बने चंबल पुल पर 16 पहिया से अधिक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। ओवरलोड वाहनों से होने वाले खतरे को देखते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने यह आदेश जारी किया है। जिसे गुरुवार (19 दिसंबर) की सुबह 12 बजे से लागू कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे-719 पर चंबल पुल पर रेत और गिट्टी से भरे ओवरलोडेड वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा था। इसके चलते पुल के सेंसर बार-बार खराब हो रहे थे और पुल में गैप बढ़ने की समस्या सामने आ रही थी। चार महीने पहले पुल का मेंटेनेंस कराते हुए 55 टन से अधिक भार वाहनों पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इस आदेश का पालन सख्ती से नहीं हो सका। पुल की ओर आने वाले वाहनों के भार की जांच टोल प्लाजा पर पीएनसी कंपनी की ओर से की जा रही थी, लेकिन ओवरलोडेड वाहन लगातार पुल से गुजर रहे थे। कलेक्टर ने किया निरीक्षण 15 और 16 दिसंबर की रात कलेक्टर श्रीवास्तव ने खुद पुल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि 70 टन तक के ओवरलोडेड वाहन पुल से गुजर रहे हैं, जिससे पुल को भारी खतरा है। उन्होंने तत्काल स्थाई रोक लगाने का निर्णय लिया। अब नए आदेश के तहत 40 टन तक के वाहन ही पुल पर से गुजर सकेंगे। 16 चक्का से अधिक वजनी वाहन पुल के करीब पहुंचने से पहले ही टोल प्लाजा पर रोक दिए जाएंगे। वाहन मालिकों में नाराजगी कलेक्टर के इस निर्णय से हैवी व्हीकल मालिकों और चालकों में नाराजगी है। नाम न लिखने की शर्त पर एक वाहन मालिक ने बताया कि इस सख्ती से उनके व्यवसाय पर असर पड़ेगा। वे जल्द ही जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह कदम पुल की संरचनात्मक सुरक्षा और यात्रियों की जान-माल की हिफाजत के लिए उठाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *