चंबा में कार में मिला चिट्टा:ड्राइवर गिरफ्तार, डैशबोर्ड में रखा हुआ था, हैलीपैड के पास नाकाबंदी में पकड़ा

चंबा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 11.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बुधवार रात करीब एक बजे खैरी–समलेयू मार्ग पर हैलीपैड के समीप की गई। चंबा पुलिस की एसआईयू टीम, जिसमें इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह और मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा शामिल थे, गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान एक ऑल्टो कार (HP-73-7837) को जांच के लिए रोका गया। कार के डैशबोर्ड रखा हुआ था चिट्टा तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 11.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही कार चालक अनिल कुमार निवासी गांव व डाकघर बग्गी, तहसील सलूणी को गिरफ्तार कर लिया। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस एसपी चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना खैरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *