चंबा में चाकू मारकर युवक की हत्या:ट्रक ड्राइवर लौट रहा घर, जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, 5 पर केस, तीन गिरफ्तार

चंबा जिले के चमीणू क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे सड़क से जुड़ा विवाद बताते हुए पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मृतक सोनू कुमार पेशे से ट्रक चालक था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे जब सोनू वाहन खड़ा करने के बाद अपने घर लौट रहा था, तभी कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में सोनू कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने सोनू कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकारी जमीन पर बनाया था घर, मृतक के पिता ने लगाई थी आरटीआई बताया जा रहा है कि यह विवाद गांव में सड़क निर्माण को लेकर आरोपियों के साथ चल रहे पुराने झगड़े से जुड़ा है। मृतक के पिता प्रकाश चंद और पत्नी अंजू देवी ने बताया कि कुछ समय पहले सोनू कुमार ने आरटीआई (RTI) के माध्यम से जानकारी प्राप्त की थी। इसमें कथित तौर पर सामने आया था कि कुछ लोगों के घर सरकारी भूमि पर बने हैं, जहां से गांव के लिए सड़क निकलनी थी। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना लिए थे। इस मामले को लेकर सोनू कुमार को पहले भी कई बार धमकियां दी गई थीं और उनके साथ मारपीट भी हुई थी। यह विवाद एसडीएम (SDM) कोर्ट तक पहुंच चुका था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *