चंबा के लोग इन दिनों बर्फ पिघलाकर अपनी और अपने मवेशियों की प्यास बुझा रहे हैं। इस पंचायत को पेयजल आपूर्ति सुविधा मुहैया करवाने के लिए जो पेयजल लाइन बिछाई गई है वह टूट चुकी है। घटना चुराह उपमंडल की देवीकोठी की है। जल शक्ति विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई शुद्ध नहीं ली गई, जिसके चलते मजबूर होकर ग्रामीणों ने खुद इस चरमराई पेयजल व्यवस्था को ठीक करने के लिए बर्फ के बीच 7 किलोमीटर की दूरी तय करके पेयजल लाइन की मरम्मत को अंजाम दिया। खुले में पेयजल लाइन बिछी होने की वजह से न सिर्फ यह जगह-जगह से टूट चुकी है बल्कि बर्फ के कारण पाइप जाम हो चुकी है। प्रशासन को जानकारी दी गई
देवी कोठी पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि इस विकट स्थिति के बारे में प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन अफसोस की बात है कि समस्या जस की तस बनी हुई है। जल शक्ति विभाग का कोई भी कर्मचारी उनकी इस समस्या के निवारण में रुचि नहीं दिख रहा, जिस वजह से ग्रामीणों ने अपनी इस समस्या का समय ही निवारण करने का फैसला लिया। लोगों में रोष है कि सरकार ने पानी के बिल देने का फैसला तो लिया लेकिन लोगों को पानी पहुंचे इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। देवी कोठी पंचायत चुराह उपमंडल के साथ जिला चंबा की सबसे दुर्गम पंचायत है, जहां सर्दियों के दिनों में बर्फ की मोटी चादर बिछी रहती है।


