चंबा में लड़की से रेप-पति गिरफ्तार:गर्भवती हुई, डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, एक साल पहले भगाकर ले गया

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। लड़की से रेप का खुलासा उस समय हुआ, जब लड़की को डिलीवरी के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। पुलिस जांच में लड़की नाबालिग निकली, जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। जहां लड़की को भर्ती करने से पहले औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया अपनाई गई। लड़की के दस्तावेजों के आधार पर उसकी आयु 18 वर्ष से कम होना पाई गई। अस्पताल के स्टाफ ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंची और वहां भर्ती लड़की के परिजनों से पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान, आधार कार्ड के आधार पर लड़की की आयु 18 वर्ष से कम पाई गई। पुलिस ने लड़की के पति को गिरफ्तार कर लिया और महिला पुलिस थाना चंबा में उसके खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। लड़की ने दिया बेटी को जन्म पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी व्यक्ति नाबालिग लड़की को करीब 1 वर्ष पहले भाग कर ले गया था। लड़की उसके साथ ही रह ही थी जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। घर में डिलीवरी करवाने में लड़की की जान खतरे में पड़ सकती है, इस बात को ध्यान में रखते हुए लड़की को डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां उसे दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान यह पूरा मामला सामने आया। फिलहाल, लड़की की डिलीवरी हो चुकी है और उसने एक बेटी को जन्म दिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला पुलिस थाना चंबा में यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *