चंबा में साल की आखिरी रात हत्या:स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम, 3 पुलिसकर्मियों पर मर्डर का आरोप

चंबा के डलहौजी में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक हत्या का मामला सामने आया है। डलहौजी के निकट स्थित नेचर वैली होटल बनीखेत में हुए झगड़े के बाद होटल के जनरल मैनेजर रजिंदर की मौत हो गई। वहीं फ्रंट ऑफिस के कर्मचारी सचिन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि इस घटना में टास्क फोर्स के तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। निवासियों का कहना है कि डीएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर झूठ बोला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है, लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। उचित कार्रवाई न होने पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने बनीखेत चौक पर चक्का जाम कर दिया। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *