चंबा में 35 सड़कों पर जमी बर्फ:रास्ते खोलने के लिए लगाई स्नो ब्लोअर मशीन, PWD को 50 लाख का नुकसान

हिमाचल की जनजातीय पांगी घाटी में भारी हिमपात के बाद रविवार को मौसम साफ होते ही लोक निर्माण विभाग में घाटी में बंद पड़ी 35 सड़कों से बर्फ को हटाने के लिए कमर कस ली है। इस बर्फबारी से पांगी में लोक निर्माण विभाग को 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ में डेढ़ फुट तो चसक-भटोरी में 2 फुट के करीब बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। जिस कारण पांगी की सभी 35 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लोक निर्माण विभाग पांगी ने तीन जेसीबी व एक स्नो ब्लोअर के माध्यम से सड़क से बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया है। बंद पड़ी सड़कों को खोलने का काम शुरू लोक निर्माण विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ रहता है तो उप मंडल मुख्यालय किलाड़ से कटी पंचायत को फिर से सड़क सुविधा जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता रवि का कहना है कि बर्फबारी की वजह से अवरुद्ध हुई पांगी की सड़कों को खोलने के लिए विभाग जुट गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *