चंबा मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के खाने में निकले कीड़े:स्टूडेंट्स बोले- मेन्यू के अनुसार नहीं मिलता खाना; प्राचार्य ने कैंटीन संचालक को लगाई फटकार

चंबा के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में स्टूडेंट्स के खाने में कीटे निकले। जिसके बाद प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने रात में हॉस्टल में दबिश देकर भोजन व्यवस्था जांची। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता के साथ डॉ. मानिक सहगल और अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे। स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्हें मेन्यू के अनुरूप खाना नहीं दिया जा रहा। इस पर प्राचार्य ने कैंटीन संचालक को कड़ी फटकार लगाई और आदेश दिए कि मेन्यू के मुताबिक ही खाना परोसा जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। स्टूडेंट्स ने प्राचार्य को बताया कि कई बार उनके भोजन में कीट-पतंगे निकले हैं। इसके बारे में भजन सप्लाई करने वाले से शिकायत की। लेकिन उसने उसे पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जिस वजह से उन्हें मजबूर होकर यह मामला प्रबंधन के ध्यान में लाना पड़ा। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि हॉस्टल में खाने को लेकर शिकायतें मिली थीं। इसीलिए निरीक्षण किया गया। जांच के बाद खाना सही पाया गया, लेकिन मेन्यू से संबंधित शिकायत के समाधान के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *