चक्रधरपुर में नशे ने छीना मां का साया:खाना बनाने में देरी पर फूटा गुस्सा, पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या

चक्रधरपुर के लोको कॉलोनी स्थित झुग्गी बस्ती में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। रायबु होनहागा नामक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी सुकरमुनी सोय की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक रायबु ने अपनी पत्नी से खाना बनाने को कहा। खाना बनाने में थोड़ी देरी को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। नशे में धुत रायबु ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर डंडे से सुकरमुनी पर हमला कर दिया। उसने पत्नी पर लगातार 10-12 बार डंडे से वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। यही वजह है कि आसपास के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह उजागर हुआ हत्याकांड रविवार सुबह जब आसपास के लोग उठे तो उन्हें झुग्गी से कुछ गड़बड़ी का आभास हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि सुकरमुनी का शव जमीन पर पड़ा था और पास में डरा-सहमा पति मौजूद था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रायबु होनहागा को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई शंकर सोय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रायबु अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस बार उसने हद पार कर दी और सुकरमुनी की जान ले ली। अनाथ हुए दो मासूम बच्चे इस हृदयविदारक घटना ने दो मासूम बच्चों से उनकी मां का साया छीन लिया। सुकरमुनी और रायबु के दो छोटे बच्चे हैं। एक तीन साल का बेटा और दो साल की बेटी। मां की मौत और पिता के जेल जाने से दोनों अनाथ हो गए हैं। फिलहाल इन बच्चों को मृतका की बहन मौसी ने अपने पास रख लिया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है और लोग हैरान हैं कि घरेलू विवाद और नशे की लत कैसे एक खुशहाल परिवार को तबाह कर सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *