धमतरी| जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति ऋण (पीएम अजय) योजना से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए कुरूद ब्लाक के ग्राम पंचायत चटौद में 20 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक शिविर लगेगा। विभाग के सीईओ के अनुसार अधिकतम 1 लाख रुपए तक ऋण स्वीकृत किया जाएगा। इसमें 50 प्रतिशत अनुदान (अधिकतम 50 हजार रुपए) का प्रावधान है। योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र आवेदकों को दिया जाएगा। संपूर्ण दस्तावेज के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


