राजस्थान में ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर जांच के दौरान अभ्यर्थियों के जूते, कलाई पर बंधे धागे और शर्ट के अतिरिक्त बटन तक हटाए गए। जयपुर के सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में महिला अभ्यर्थियों को नोज पिन, कान की बाली और अन्य आभूषण उतारने के लिए कहा गया। यहां तक कि हाथों में पहने लाख के चूड़े भी परीक्षा केंद्र के बाहर उतरवा दिए गए, जिस पर महिला अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पुरुषों की बालियों पर केवल टेप लगाई गई, जबकि महिलाओं को अपने आभूषण उतारने के लिए मजबूर किया गया। अभ्यर्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा
परीक्षा केंद्र पर फुल स्लीव शर्ट और बेल्ट पहनकर आए अभ्यर्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोबिंदगढ़ की सोनम वर्मा को फुल स्लीव शर्ट बदलनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने टी शर्ट पहनकर परीक्षा दी। सीकर से आए दीपेंद्र ने ड्रेस कोड का पालन किया था। उन्होंने हाफ शर्ट और पजामा पहना था। लेकिन टी शर्ट के अंदर पहनी टी-शर्ट के कारण उन्हें दोबारा जांच से गुजरना पड़ा। दीपेंद्र ने इस बार-बार की जांच पर नाराजगी जताई। परीक्षा केंद्र के ड्यूटी अधिकारी ने अंतिम समय में घोषणा की कि प्रवेश का केवल एक मिनट का समय बचा है। इसके बाद केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। जिसके एक मिनट बाद पहुंचने पर भी अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला। आज 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्टर
आज प्रदेशभर में 8 लाख 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा के 53 हजार 749 पदों के लिए प्रदेशभर में 24 लाख 75 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक होगी। अब देखिए, परीक्षा से जुड़ी PHOTOS…


