चमरंग रोड… सीवरेज जाम से गंदा पानी जमा

अमृतसर | चमरंग रोड स्थित मार्केट के पास सीवरेज जाम होने के कारण गंदा पानी मुख्य रोड पर जमा हो गया है। इससे सड़क पर गंदगी और बदबू फैल गई है, जिससे वहां से गुजरना कठिन हो गया है। इससे निवासियों के साथ-साथ दुकानदार भी परेशान है। वहीं लोगों ने निगम से मांग की है कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द ठीक किया जाए। लोगों का कहना है कि जाम सीवरेज न केवल गंदगी और दुर्गंध पैदा कर रहा है, बल्कि सड़क पर यातायात में भी बाधा डाल रहा है। इसके चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम से अपील है कि संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करते हुए जाम को साफ किया जाए और पानी की निकासी की जाए। – गुरदेव सिंह निवासी चमरंग रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *