चरही घाटी में बस-ट्रक की टक्कर:दोनों वाहनों के चालकों की मौत, 15 यात्री घायल; एक बच्चे की हालत गंभीर

हजारीबाग जिले की चरही घाटी में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी घायलों को हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस यात्रियों को लेकर रांची से हजारीबाग आ रही थी। वहीं, ट्रक गेहूं लोड कर जा रहा था। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। तभी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद लगा सड़क जाम बस रांची से हजारीबाग जा रही थी। दुर्घटना के बाद दोनों तरफ करीब 8 से 9 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दोनों चालकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *