चरही में हाइवा डिवाइडर से टकराया

चरही | चरही थाना क्षेत्र के एनएच घाटो मोड़ पर शनिवार देर शाम को बड़ा सड़क हादसा टल गया। चरही चौक के पास एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में चल गया। इस हादसे में हाइवा चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे साइडिंग से कोयला गिरा कर वापस कोलियरी क्षेत्र जाने के क्रम में मोड़ पर हादसा हुई।हाईवा चालक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क के डिवाइडर को तड़पाते हुए उतर गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, नहीं तो बड़ी जान माल की क्षति हो जाती।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *