चरित्र शंका में दौली से वार कर पत्नी की हत्या

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली में गुरुवार-शुक्रवार रात की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पुटली निवासी जूलियस तिर्की (45) ने शुक्रवार रात तपकरा पुलिस को सूचना दी कि उसके बड़े भाई जेरोम तिर्की (56) ने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53) की हत्या कर दी है। जेरोम ने स्वयं अपने भाई जूलियस के घर जाकर इस घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जेरोम तिर्की को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *