चलती कार में लगी भीषण-आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान:बांसवाड़ा में माही डेम रोड पर हुआ हादसा; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बांसवाड़ा में शुक्रवार की शाम माही डेम रोड पर चलती हुई एक i-20 कार अचानक आग का गोला बन गई। कार चला रहे युवक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इसके कुछ ही देर पूरी कार जल चुकी थी। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़वी गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ। ​पीड़ित सुरेंद्र सोनी ने बताया कि वह हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपने काम के सिलसिले में कार लेकर माही डेम की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बड़वी स्कूल के पास पहुंचा, अचानक कार के इंजन वाले हिस्से से घना काला धुआं निकलने लगा। ​धुआं देख बिना देरी किए कार रोकी और जल्दी से गेट खोलकर बाहर की तरफ कूद गया। गाड़ी से बाहर निकलते ही कार के अगले हिस्से से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। कार में आग को देखकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और वाहानों की आवाजाही जाम हो गई। ​दमकल ने बुझाई आग
​राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे का ढांचा बन चुकी थी। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *