अलवर में तस्करों ने चलती गाड़ी से 3 गोवंश को सड़क पर फेंक दिया। गोरक्षक तस्करों का पीछा कर रहे थे। तस्करों ने इस बीच गोवंश को सड़क पर फेंककर गोरक्षकों को रोकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। गोरक्षकों ने उनकी गाड़ी के आगे कांटा फेंककर टायर पैंक्चर कर दिया। इसके बाद 2 तस्करों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पिकअप में गोवंश का मुंह रस्सी से बंधा मिला। मामला खेड़ली का रविवार देर रात का है। तस्करों को पकड़ने में सोनू सरपंच रेवाड़ी, सोनू पलवल, डॉ गोविंद वृंदावन व अलवर से हेमंत कांवत हैं। गोरक्षक सोनू सरपंच ने बताया कि पिकअप में एक कैरेट पत्थरों से भरा मिला है। तस्कर पत्थर, बोतल और अन्य सामग्री अपने साथ लेकर चलते हैं। इनका विरोध करने वालों पर हमला करते हैं। कई बार फायरिंग कर देते हैं लेकिन गोरक्षक पीछा नहीं छोड़ते हैं। 28 दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी करीब 28 दिन पहले भी खेड़ली में गोवंश के मुंह को रस्सों से बांध कर पिकअप में पटका हुआ था। गोरक्षकों ने पीछा किया तो रोड पर ही रस्से से बंधी गायों को चलती गाड़ी से फेंक दिया था। जिसमें गायों की बुरी हालत हो गई थी। तब भी गौतस्करों का पीछा किया तो उन्होंने बचने के लिए चलती पिकअप से गोवंश रोड पर फेंक दिए। इससे गायों के पैर, मुंह, पीठ सहित पूरा शरीर घाव में तब्दील हो गए थे। —
ये खबर भी पढ़िए-
रस्से से बंधी 6 गायों को चलती पिकअप से फेंका:गौरक्षकों ने पिकअप पंक्चर की, गौतस्कर 17 KM तक रिम पर दौड़ाते रहे, हुए फरार अलवर में तस्करों ने तेज रफ्तार में दौड़ रही पिकअप से 6 गायों को सड़क पर फेंक दिया। गायों के पैर व मुंह रस्से से बंधे थे। (पढ़िए पूरी खबर)


