चलती ट्रेन से महिला गिरी, गेटमैन ने बचाई जान, VIDEO:चढ़ते समय पैर फिसल गया था, पटरियों-प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई थी

चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। मौके पर मौजूद गेटमैन की महिला पर नजर पड़ गई। वह महिला को बचाने के लिए दौड़ा और ट्रेन से दूर खींचकर ले गया। घटना गुरुवार रात साढ़े 8 बजे अनूपगढ़ के रायसिंह नगर स्टेशन पर हुई। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। यह घटनाक्रम बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में हुआ। जीआरपी एसएचओ धर्मपाल लेघा ने बताया कि गेटमैन नंदराम की सजगता से महिला को बचा लिया गया। महिला और उसके साथ मौजूद पुरुष, बच्चा उसी ट्रेन से रवाना हो गए थे। हैंडल पकड़कर साथ-साथ चल रही थी महिला
गेटमैन नंदराम ने बताया- ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो चुकी थी। महिला के साथ मौजूद पुरुष के एक हाथ में बैग था और दूसरे हाथ से उसने बच्चे को ट्रेन में चढ़ाया। महिला ट्रेन में नहीं चढ़ पाई थी। महिला ट्रेन के डिब्बे के हैंडल को पकड़कर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। गेटमैन ने बताया- मैं यह सब देख रहा था और सोच रहा था कि यदि महिला का पैर पायदान पर आ गया तो वह चढ़ जाएगी, नहीं तो मुश्किल होगा। लेकिन महिला का पैर पायदान पर नहीं आ पाया और वह गिर गई। मैं दौड़ा और महिला को पकड़कर खींच लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *