चलती बस से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी:ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित, धनबाद से बस जा रही थी दुमका

जामताड़ा में गुरुवार दोपहर धनबाद से दुमका जा रही चांदनी बस में अचानक धुआं निकलने लगा। पालबागान के पास हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। वहीं, ड्राइवर रंजीत मल्लिक की सतर्कता से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। एक्सेलेटर ने काम करना बंद कर दिया
रंजीत ने बताया कि बस की गति अचानक कम हो गई और पीछे के हिस्से से तेज धुआं निकलने लगा। एक्सेलेटर ने काम करना बंद कर दिया। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस रोक दी। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी को माना जा रहा कारण
बस स्टाफ ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बाल्टी से पानी डालकर धुएं को काबू किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी को धुएं का कारण माना जा रहा है। कुछ देर यातायात बाधित रहा
वहीं, यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। घटना से जामताड़ा में कुछ देर यातायात बाधित रहा। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *