बांसवाड़ा में शनिवार को पति के साथ बैठकर जा रही महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के टायर में उलझ गया। इससे साड़ी महिला के गले में टाइट होती गई और गर्दन को फंदे की तरह जकड़ लिया। इससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के निचला घंटाला गांव के पास शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे हुआ। घायल महिला को परिजन निजी गाड़ी में लेकर महात्मा गांधी (एमजी) हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। बाइक से शहर आ रहा था दंपती
दिनेश निवासी खेर डाबरा ने बताया कि वह पत्नी सविता के साथ बाइक पर शनिवार दोपहर को किसी काम से बांसवाड़ा शहर आ रहे थे। दोपहर में जब वे निचला घंटाला गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक सविता की साड़ी का पल्लू चलती बाइक के पिछले पहिए में उलझ गया। गर्दन पर बने निशान
दिनेश का कहना है- पहिया घूमने के साथ ही साड़ी ने महिला के गले को फांसी के फंदे की तरह जकड़ लिया। साड़ी के खिंचाव के कारण सविता नीचे गिर गई, जिससे गर्दन पर गंभीर चोट आई। ऐसा लगा कि कहीं सविता की गर्दन नहीं टूट जाए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से उसे संभाला गया और एमजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। महिला की गर्दन पर चोट के गहरे निशान हैं। प्राथमिक इलाज और जरूरी जांचों के बाद सविता को फिलहाल जनरल वार्ड में भर्ती कर लिया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। ये खबर भी पढ़िए… बांसवाड़ा में 15 मिनट तक मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर;VIDEO:पति-पत्नी और मासूम कुचलने से बचे, नशेड़ी ड्राइवर की लोगों ने की धुनाई बांसवाड़ा में सड़क पर 15 मिनट तक ट्रैक्टर मौत बनकर दौड़ा। नशे में ड्राइवर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर दी। सड़क गिरते ही दोनों की सांसें अटक गई, लेकिन नीचे आने बच गए। पूरी खबर पढ़िए


