चश्मा ठीक करवाने रुके थे लॉटरी ने बना दिया करोड़पति:चूल्हा रिपेयर करने वाला महिंदर सिंह बना 3 करोड़ का मालिक

पंजाब के मोगा जिले के निहाल सिंह वाला के रहने वाले महिंदर सिंह जो शख्स कल तक अपनी छोटी सी दुकान पर लोगों के खराब चूल्हे ठीक कर अपना गुजारा कर रहा था, आज वह 3 करोड़ रुपए का मालिक बन चुका है। पंजाब स्टेट महा शिवरात्रि बंपर 2026 ने महिंदर की जिंदगी रातों-रात बदल दी है। चश्मा खरीदने रुके थे, महिंदर सिंह ने अपनी इस जीत की कहानी बताते हुए कहा कि हाल ही में उनके बेटे की शादी हुई थी। शादी की खुशियों के बीच वे परिवार के साथ कुलदेवी के गुड़गांव स्थित मंदिर में माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में पटरां मार्केट में चश्मा ठीक करवाने रुके चश्मे की दुकान के पास ही लॉटरी का एक स्टॉल लगा था। जहाँ से एक लॉटरी टिकट ख़रीद ली । ‘घर आई बहू लक्ष्मी बनकर, महादेव ने दिया आशीर्वाद’ महिंदर सिंह इसे महज एक इत्तेफाक नहीं बल्कि दैवीय कृपा मानते हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा मेरे घर में बहू लक्ष्मी बनकर आई है। उसके आने के बाद ही यह चमत्कार हुआ। मैं भगवान शिव का परम भक्त हूं और महा शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर महादेव ने ही मुझ पर यह आशीर्वाद बरसाया है। महिंदर ने बताया कि वह अक्सर किस्मत आजमाते थे लेकिन इतनी बड़ी जीत का उन्होंने कभी सपना भी नहीं देखा था। समाज सेवा में खर्च करेंगे इनामी राशि लुधियाना में लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा सम्मानित किए जाने के दौरान महिंदर सिंह की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा मैं चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाकर मेहनत की रोटी खाता हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी इतना बड़ा बंपर इनाम निकल आएगा। यह पैसा भगवान की देन है इसलिए मैं इस राशि का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा और नेक कामों में खर्च करूँगा ताकि दूसरों का भला हो सके। वही लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर भीम सेन और एजेंट पूजा शर्मा ने बताया कि पंजाब में कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी जीत है।
कुछ दिन पहले ही एक अन्य पंजाबी व्यक्ति ने नागालैंड स्टेट बंपर में करोड़ों की जीत हासिल की थी। एजेंट पूजा शर्मा का कहना है कि महिंदर सिंह जैसे मेहनतकश इंसान की जीत से पूरी मार्केट में खुशी का माहौल है। महज एक चश्मा खरीदने की जिद ने महिंदर की पूरी पीढ़ी की किस्मत बदल दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *