चांडिल : टीओपी के बाहर रखे जब्त वाहनों पर लगी आग

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के हुमीद स्थित टीओपी के बाहर जप्त वाहनों में आग लग गई।जिसमें एक कार, बोलेरो पिकअप एवं कुछ जप्त सड़ने की स्थिति वाला वाहन जल गया है।घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है।सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंचे तथा इसकी सूचना अग्निशमन को दिया।सूचना पर अग्निशमन पहुंचे तथा आग को बुझाने में कामयाब हुए।जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर में शर्टसार्कीट से आग की चिंगारी नीचे सुखी पत्ते पर गिर गया।जिसमें कारण सुखी पत्ते में आग पकड़ लिया था। इस दौरान धीरे धीरे आग ने बिकराल रूप ले लिया और जब्त वाहनों में आग लग गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *