चांदगोठी के एग्रीकल्चर कॉलेज भवन के लिए 8.80 करोड़ रु. स्वीकृत

सादुलपुर | चांदगोठी में कृषि कॉलेज के भवन के लिए 8.80 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। भाजपा नेता सुमित्रा पूनिया ने बताया कि उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में उच्च व तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चांदगोठी में कृषि कॉलेज के भवन निर्माण के लिए 8.80 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह कॉलेज क्षेत्र के युवाओं को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं देगा और किसानों के बच्चों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *