कल की बड़ी खबर चांदी से जुड़ी रही। गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद 3 फरवरी को तेजी रही। वायदा बाजार (MCX) में चांदी के दाम में करीब 32 हजार रुपए (13%) की बढ़त है। 1 किलो चांदी का भाव 2.68 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जिस ट्रेड डील का इंतजार था, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उसकी घोषणा कर दी। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी ₹32 हजार बढ़ी: 2.68 लाख/किलो पर पहुंची; ₹4 लाख से गिरकर ₹2.4 लाख हो गई थी कीमत गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद 3 फरवरी को तेजी रही। वायदा बाजार (MCX) में चांदी के दाम में करीब 32 हजार रुपए (13%) की बढ़त है। 1 किलो चांदी का भाव 2.68 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले तीन दिनों में चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हुई थी। सोने में भी करीब 8 हजार रुपए (5%) की तेजी है। 10 ग्राम सोना 1.52 लाख रुपए पर है। बीते 3 कारोबार दिन में इसकी कीमत 26 हजार कम हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया: ट्रम्प बोले- रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, वेनेजुएला से लेगा; PM मोदी ने कहा- शुक्रिया भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जिस ट्रेड डील का इंतजार था, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उसकी घोषणा कर दी। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने अप्रैल में 25% रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा) लगाया था और रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25% पेनल्टी का ऐलान किया था। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया था। अब व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि भारत पर सिर्फ टैरिफ 18% ही लगेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अब विदेश से ₹75,000 तक का सामान ड्यूटी-फ्री ला सकेंगे: ज्वेलरी और लैपटॉप के नियम भी बदले; नए बैगेज रूल्स लागू विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए कस्टम नियमों में बदलाव हुआ है। अब भारतीय नागरिकों के लिए ड्यूटी-फ्री लिमिट को बढ़ाकर ₹75,000 कर दिया गया है। साथ ही ज्वेलरी लाने के नियमों को अब कीमत के बजाय वजन के आधार पर तय किया गया है। वित्त मंत्रालय के इस फैसले से अब एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस की प्रक्रिया पहले से तेज और आसान हो जाएगी। सरकार का कहना है कि कागजी कार्रवाई कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह बदलाव किए गए हैं। ये नए नियम 2 फरवरी, 2026 से लागू हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 129 पैसे मजबूत, 90.20 पर आया: यह 3 साल में सबसे बड़ी बढ़त, 2025 में सबसे कमजोर एशियाई करेंसी हो गया था भारतीय रुपया मंगलवार (3 फरवरी) को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 साल की सबसे बड़ी बढ़त के साथ 90.20 के स्तर पर ओपन हुआ। यह तेजी अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील के ऐलान के कारण हुई है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय सामानों पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है। हालांकि RBI के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया 90.45 पर बंद हुआ। इससे पहले 2025 में रुपया करीब 5% तक टूटकर एशिया की सबसे कमजोर करेंसी बन गया था। जनवरी 2026 में ही इसमें 2% की गिरावट दर्ज की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अडाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 97 गुना बढ़कर ₹5,627 करोड़ पहुंचा: फॉर्च्यून तेल वाली कंपनी को बेचने से मिले ₹5,632 करोड़; शेयर 10% चढ़ा अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 5,627 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 97 गुना यानी 9601% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 58 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। रिजल्ट के बाद कंपनी का शेयर 10% से ज्यादा चढ़कर 2207 रुपए पर पहुंच गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी को हुए मुनाफे की मुख्य वजह अडाणी विल्मर (AWL) को बेचने से मिला पैसा है। इसे तीन चरण में बेचा गया था। दिसंबर तिमाही में तीसरा चरण के दौरान कंपनी को अपनी 20% हिस्सेदारी बेचने से ₹5,632.09 करोड़ का मुनाफा हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. फरवरी में 14 से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे: सैमसंग प्रीमियम गैलेक्सी S26 सीरीज लाएगी; वीवो, रियलमी और पोको जैसे ब्रांड भी पेश करेंगे फोन स्मार्टफोन लवर्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने सैमसंग अपनी सबसे प्रीमियम नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च करेगी। इसके साथ ही वीवो, रियलमी, पोको और मोटोरोला जैसे बड़े ब्रांड्स भी अपने नए फोन बाजार में उतारने की तैयारी में हैं। इस महीने बजट फोन से लेकर पावरफुल फ्लैगशिप डिवाइसेज तक 14 से ज्यादा नए स्मार्टफोन आएंगे। इनमें 9000mAh जैसी बड़ी बैटरी और 200MP कैमरे जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


