रांची| रमजानउल मुबाकर के अवसर पर बुधवार से तरावीह की नमाज चांद नजर आने के बाद ईशा की नमाज के बाद शुरू हो जाएगी। उलेमाओं के अनुसार 18 फरवरी को चांद नजर आने की संभावना है। चांद नजर आने से 19 से रमजानउल मुबाकर का महीना शुरू हो जाएगा। मस्जिदों में 21, 23, 25, 27वें रमजान को तरावीह की नमाज पूरी होगी। इसके बाद सूरा तरावीह होगी। वहीं, व्यपारी, कारोबारियों के लिए 10 दिवसीय तरावीह की नमाज अलह-अलग जगहों पर हो रही है। यहां हाफिज 10 दिनों में रोजाना 20 रकत नमाज में तरावीह की नमाज पढ़ाएंगे। हाफिज जावेद मेन रोड अंजुमन इस्लामिया के मौलाना आजाद सभागार में पढ़ाएंगे, हरमू में स्व. हाजी दिल मोहम्मद के आवास में, हरमू आजाद हिंद नगर में मो नवाब के घर में, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, कडरु आदि क्षेत्रों में भी लोगों के घरों पर हाफिज तरावीह की नमाज अदा कराएंगे।


