चाइनीज मांझा बेचने पर सीधे होगी एफआईआर

भास्कर संवाददाता| भैरूंदा मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में रौनक है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पिछले वर्षों में पतंगबाजी के दौरान हुए हादसों को देखते हुए पुलिस और विद्युत विभाग सतर्क हैं। गुरुवार को थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजारों में चेकिंग की। खासतौर पर उन दुकानों पर निगरानी रखी गई, जहां पतंग और मांझा बिक रहा है। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि चाइनीज मांझा इंसानों और पक्षियों दोनों के लिए जानलेवा है। उन्होंने साफ कहा कि प्रतिबंधित मांझा बेचते या स्टॉक करते पाए जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज होगी। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। हाइटेंशन तारों में फंसी पतंग न निकाले इधर, विद्युत विभाग ने भी मोर्चा संभाल लिया है। कार्यपालन यंत्री राजेश अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि पतंगबाजी के समय बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर से दूर रहें। उन्होंने बताया कि बच्चे अक्सर हाइटेंशन तारों के पास पतंग उड़ाते हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि फंसी हुई पतंग को खुद निकालने की कोशिश न करें। इससे करंट लग सकता है। पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी बाधित हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *