चाइनीज मांझे ने बाइक चालक का गला काटा:जाते-जाते बची जान, पुरानी इटारसी की घटना, प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा

नर्मदापुरम के इटारसी में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे के उपयोग होने से एक युवक की जान जाते-जाते बची। घायल युवक रविवार रात को बाइक से दोस्त के साथ कीरतपुर जा रहा था। पुरानी इटारसी में शनिमंदिर के पास चाइनीज मांझे की डोर के चपेट में उसकी गर्दन आ गई। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। साथियों ने खून से लथपथ हालत में युवक को डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी लाया गया। डॉक्टर ने करीब एक घंटे इलाज कर उसके गर्दन में टांके लगाए। फिलहाल उसकी हालत में सुधार हो रहा है। दरअसल, कीरतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाला यूपी निवासी कृष्णा रावत अपने दोस्त नीरज राजपूत के साथ किसी काम से इटारसी आया। वापस जाते समय शनि मंदिर के पास चाइनीज मांझे की डोर में वो उलझ गया। वाहन चालक कृष्णा का गला कट गया। घायल की स्थिति सामान्य नहीं
गंभीर हालत में उसे इटारसी के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर की टीम ने लगभग चार घंटे के अथक प्रयास से सफल आपरेशन किया लेकिन डॉक्टर अनिकेत सिंह के मुताबिक अभी भी घायल की स्थिति सामान्य नहीं हुई है। गनीमत रही कि जिस प्रकार से गला कटा था, उसमें बच पाना मुश्किल होता है, लेकिन समय पर अस्पताल ले आने से उपचार कर लिया है। एसआई राहुल पटेल ने बताया कि मांझे की डोर में फंसने से कृष्णा रावत घायल हुए हैं। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं। उपयोग हो रहा चाइनीज मांझा
मकर संक्रांति का पर्व नजदीक होने के साथ ही पतंगबाजी भी शुरू हो गई है। इस बीच बाजार में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री भी हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *