चाईबासा| झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई द्वारा शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता एवं पार्टी-विरोधी गतिविधियों के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विजय सिंह सुंब्रई एवं मो. सलीम को निलंबित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिमी सिंहभूम द्वारा 6 फरवरी को विजय सिंह एवं मो. सलीम को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद विजय सुंब्रई एवं मो. सलीम से कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। भास्कर न्यूज| चाईबासा जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई द्वारा नगर निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विजय सिंह सुंब्ररूई एवं मो. सलीम को निलंबित किए जाने के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में भूचाल आ गया। मोहम्मद सलीम को निलंबित किए जाने से नाराज चाईबासा नगर कांग्रेस कमेटी ने बगावती रुख अपनाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। नगर उपाध्यक्ष, महासचिव और कई वार्ड अध्यक्षों सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पदों को त्यागने का पत्र जिला अध्यक्ष रंजन बोइपाई के नाम कार्यालय सचिव सुशील दास को सौंप दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा चाईबासा नगर अध्यक्ष मो. सलीम को निलंबित करना और कार्यकर्ताओं की भावनाओं के विपरीत दूसरे व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित करना एक गलत फैसला है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी के इस निर्णय से समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का अपमान हुआ है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया है। हम सभी एकमत होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।


