चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर टोंटो गांव के पास रविवार की रात दोपई निवासी 35 वर्षीय स्कूटी सवार असम राइफल्स के जवान बागुन ितयू की मौत सड़क हादसे में हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करने के बाद दूसरे दिन सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि जवान चार-पांच दिन पहले ही छुट्टी पर आया हुआ था। वह दोस्तों के साथ रविवार को बादेया में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट देखने गया था, जहां से शाम को शंकोसाई स्थित अपने घर लौटने के दौरान रात्रि के करीब सात-आठ बजे टोंटो के पास किसी वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गई। इस घटना में स्कूटी के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हेलमेट भी टूट गया। िसर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी वाहन के साथ उसकी स्कूटी टकराई होगी या खड़े ट्रक में धक्का मार दिया होगा, जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। चाईबासा । चाईबासा-भरभरिया मार्ग पर तुईवीर के पास सोमवार को सामने से आ रही बाइक के साथ टकराने के बाद छोटा हाथी सवारी वाहन सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार की जांघ की हड्डी टूटकर बाहर निकल गई। घायलों में बाइक सवार तांतनगर के पोड़ाडीह निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र अल्डा, चिट्ठी मिट्टी निवासी बुजुर्ग महिला गुरुवारी सवैयां, चुमनू धनवा राजनगर निवासी, दशमा गोप पासुबेड़ा निवासी व अन्य शामिल हैं। भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर थाना अंतर्गत बाटूझोर में सड़क पर टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में टैंकर के चक्का से बुरी तरह युवक का सिर कुचल गया। युवक की पहचान सोसोमली के चुनीडीह टोला निवासी पिल्टू महतो (35) के रूप में हुई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। वहीं, घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। इतने में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर जब थाना प्रभारी अमिश कुमार दलबल के साथ पहुंचे तो लोगों ने शव उठाने नहीं दिया। इसके बाद बीडीओ मलय कुमार भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक पुलिस प्रसाशन लोगों को समझाती रही, पर टैंकर मालिक को मौके पर बुलाने और मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की बात पर अड़े रहे। मौके पर जेबीकेएसएस नेता प्रेम मार्डी, जिप सदस्य अमोदिनी महतो, मुखिया रासमनी हांसदा भी परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए ग्रामीणों के साथ डटे रहे। अंततः दूरभाष पर साउथ इस्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी से वार्ता हुई, जिसमें दाह संस्कार के लिए कंपनी से 50 हजार रुपए देने पर सहमति बनी, जिसके बाद शाम को छह बजे पुलिस ने शव उठाया। जानकारी के अनुसार मृतक पिल्टू महतो अपनी बाइक से धान का पैसे लाने के लिए एदल गांव जा रहा था। इसी दौरान बाटूझोर गांव के पास कच्ची सड़क पर सामने से आ रही साउथ इस्ट कंपनी के गंजिया बराज कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे एक पानी टैंकर ( जेएच 05 एएन 3763) ने पिल्टू को अपनी चपेट में ले लिया। स्वजनों ने बताया कि पैसे लेकर पिल्टू हल्दीपोखर बाजार से मकर के लिए सामान खरीदने जाने वाला था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी फूलकुमारी महतो व तीन बच्चे छोड़ गया है।


