चाईबासा में IED ब्लास्ट में 3 जवान घायल:रांची के राज अस्पताल में चल रहा इलाज , CRPF के सर्च ऑपरेशन अभियान के दौरान हादसा

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल में नक्सलियों की ओर से लगाया गया IED ब्लास्ट कर गया है। इस IED ब्लास्ट में बटालियन 197 के सहायक कमांडेंट जी जे साईं, हवलदार सह रेडियो ऑपरेटर वीटी राव के अलावा कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट की यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल में हुई है। सर्च अभियान चलाने के दौरान ब्लास्ट हुआ पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से एक विशेष जॉइंट अभियान पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा एवं जराइकेला थाना के सीमावर्ती जंगली और पहाड़ी इलाकों में शुरू किया गया है। आज इसी के तहत सुबह 8:40 बजे छोटानागरा थाना अंतर्गत बालिबा के आसपास आईडी विस्फोट हुआ। वहीं रास्ते में गड्ढा करके स्पाइक हॉल (गड्ढे में लगा लोहे का तीर ) बनाया गया था। इन दोनों की चपेट में तीन जवान आ गए। सभी सीआरपीएफ के 197 बटालियन के हैं। घायल जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया। उन्हें घटनास्थल से हेलिकॉप्टर के जरिए रांची एयरपोर्ट लाया गया। जिसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बना कर सभी जवानों को रांची के राज अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। सभी जवानों की स्थिति स्थिर है। डीजीपी अनुराग गुप्ता पहुंचे अस्पताल अस्पताल में इलाजरत जवानों को हाल पूछने डीजीपी अनुराग गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया। साथ ही कहा कि राज्य में नक्सली अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। जो आईईडी ब्लास्ट हुआ है वह काफी पुराना है। साथ ही कहा कि अभी यहां जवानों का इलाज चल रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो दूसरे जगह भी उन्हें ले जाया जाएगा। नक्सली अनल दस्ते की चल रही तलाश चाईबासा के जंगलों में चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा को ढूंढने के लिए मोर्चा संभाला है। सीआरपीएफ 197 बटालियन के कोबरा जवानों और बम निरोधक स्क्वॉड के साथ जंगलों में आईईडी क्लीनिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खबर मिली थी कि नक्सलियों ने इलाके में बड़े पैमाने पर आईईडी लगाए थे। सुरक्षाबल इन आईईडी को नष्ट करने में जुटे हुए थे, तभी आज एक आईईडी में ब्लास्ट हो गया। एंटी नक्सल अभियान के तहत नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। ————————————— IED ब्लास्ट से जुड़ी इस खबर को पढ़ें…… सारंडा में आईईडी ब्लास्ट ; कोबरा जवान घायल:एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची, राज अस्पताल में चल रहा इलाज, सर्च ऑपरेशन के दौरान हादसा झारखंड के चाईबासा के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस आईईडी ब्लास्ट में सर्च ऑपरेशन में निकले कोबरा 209 बटालियन के सीटी/ जीडी सुगुमार आर जख्मी हो गए। इस बात की पुष्टि जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने की है। आईईडी ब्लास्ट सारंडा जंगल के गांव कुलापुबुरू में हुआ। इसके बाद जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला। फिर उसे एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। सूचना है कि घायल जवान की स्थिति को देखते हुए रांची से बाहर इलाज के लिए ले जाया जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *