विदिशा में पुलिस ने चाकूबाजी कर लोगों में दहशत फैलाने वाले गुंडे का सोमवार को बाजार में जुलूस निकाला। चाकूबाजी करने वाले आरोपी को जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया। दरअसल, रविवार की रात को लोहंगी मोहल्ला में मामूली बात पर बदमाश नीरज उर्फ बच्चा ने ठाकुर सिंह कुशवाह के साथ गाली-गलौज और चाकू से गर्दन पर वार कर जान से मारने की कोशिश की थी। जिसमें ठाकुर सिंह घायल हो गए था। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नीरज उर्फ बच्चा को हिरासत में ले लिया। आज बाजार में उसका जुलूस निकालकर उसको न्यायालय में पेश किया। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि रविवार की रात को लोहांगी मोहल्ला में ठाकुर सिंह के साथ गाली गलौज और चाकू से वार कर जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी नीरज उर्फ बच्चा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया एवं घटना में उपयोग किया चाकू को भी जब्त कर लिया गया है।


