कोकर चूना भट्ठा के पास गोलू नाम के एक युवक ने बिरसा लकड़ा को पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू मारने के बाद वहां खड़े लोग शोर मचाने लगे तो गोलू व उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले। बिरसा लकड़ा को लोगों ने रिम्स लाया जहां उसका इलाज चल रहा है।


