चाकू लहराकर दहशत फैलाते गिरफ्तार, जेल

भास्कर न्यूज| महासमुंद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो अलग-अलग स्थानों पर युवक हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना महासमुंद की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पहली कार्रवाई संजय कानन गार्डन के सामने से एक आरोपी को पकड़ा गया। वही दूसरी कार्रवाई भलेसर रोड के पास घेराबंदी कर दूसरे आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी पुरन साहू उर्फ मोनू (19) नयापारा, वार्ड नं. 5, महासमुंद, नरेन्द्र साहू (28) निवासी भाऊ किराना स्टोर्स के पास, वार्ड 5, महासमुंद को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दंडनीय पाया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 85/2026 और 86/2026 दर्ज कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। 20 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना महासमुंद पुलिस की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में गुंडागर्दी और हथियारों के प्रदर्शन पर नकेल कसने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *