चाकू से युवक पर किए ताबड़तोड़ वार:गंभीर हालत में कोटा रेफर, बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर कॉल कर मिलने बुलाया था

बारां के सीसवाली कस्बे में गुरुवार को एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक को बदमाशों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोन कर नदी के पास बुलाया था और गली गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सोजीलाल मीणा ने बताया कि सीसवाली निवासी अंकुश (25) पुत्र रामदयाल पोटर को इंस्टाग्राम आईडी पर मुसावाला नाम की आईडी से अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। जिसने युवक को सीसवाली कस्बे में नदी के पास बुलाया। ऐसे में युवक मौके पर गया तो उसे अज्ञात आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर घायल दिया। जिसे आनन फानन में वहां मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जहां पहुंचकर घायल युवक से घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कोटा रेफर कर दिया है। फिलहाल घायल युवक के पर्चा बयान नहीं हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *