चाचा की हत्या करने वाले दो सगे भाई अरेस्ट:आधा बीघा जमीन के विवाद को लेकर मारी थी गोली; भतीजे की हालत नाजुक

ग्वालियर में चाचा की हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार दिन पहले सिर्फ आधा बीघा जमीन के लिए एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसमें एक पक्ष से भतीजों और भाइयों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर निहाल सिंह की हत्या कर दी थी। इस गोलीबारी में मृतक का भतीजा भी घायल हुआ था। पुलिस ने नौ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस के हाथ दो आरोपी अतेन्द्र सिंह और अजय सिंह गुर्जर लग गए हैं। यह गुरुवार रात को महाराजपुरा में अपने घर कुछ कैश लेने आए थे। पुलिस को इनके आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इनसे इनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। ऐसे समझिए पूरा मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय निहाल सिंह गुर्जर, उसके भाई वकीला सिंह गुर्जर की गुठीना-बहादुरपुर में पुश्तैनी जमीन है। निहाल सिंह और वकीला सिंह के पिता 8 भाई थे। 8 भाइयों में पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हुआ था। बहादुरपुर की 250 बीघा जमीन परिवार के सभी सदस्यों के बीच में थी लेकिन हाल ही में आधा बीघा जमीन को लेकर वकीला सिंह और उनके चचेरे भाई शिवसिंह और शिवसिंह के बेटे वीर सिंह गुर्जर में विवाद चल रहा था। 15 साल से यह जमीन वकीला सिंह का परिवार जोत रहा था, लेकिन इस बार वीर सिंह गुर्जर ने वहां अपना कब्जा करने का प्रयास किया। मंगलवार दोपहर वकीला सिंह उसका भाई निहाल सिंह, अपने भतीजे शैलू उर्फ शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, थानसिंह, राहुल, दयानंद के साथ जमीन पर गए थे। निहाल सिंह का कहना था कि जमीन हमारी है, हम ही जोतेंगे, देखते हैं कौन रोकता है। मंगलवार दोपहर जब यह लोग जमीन जोत रहे थे तभी वहां वीर सिंह गुर्जर अपने परिवार के अतेन्दर सिंह, बनवारी, अजय, रोकी, करन सिंह, सियाराम सिंह व चाचा शिवसिंह के साथ पहुंचा। यहां वीर सिंह ने आते ही निहाल सिंह पर राइफल से सीधे गोली चला दी। चाचा में दो गोली मारीं, जो उसनके सीने और पेट में लगी और वह वहीं ढेर हो गए। इसके बाद बचाने आए शैलू को भी गोली मारी थी। शैलू की हालत अभी भी नाजुक है। घर लौटते ही धरे दो आरोपी इस हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस की तीन टीमें धौलपुर (राजस्थान), आगरा, नोएडा (यूपी) व भिंड-मुरैना (एमपी) में आरोपियों की तलाश कर रही थीं। इसी बीच सूचना मिली कि हत्या आरोपी अतेन्द्र सिंह और अजय सिंह गुर्जर महाराजपुरा में अपने घर आए हुए हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पता लगा है कि दोनों फरारी काटने के लिए कुछ कैश घर से उठाने के लिए आए थे। अब पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। इनकी अभी भी राजस्थान, यूपी व एमपी में तलाश घायल शैलू के पिता रामवीर सिंह व घायल वकीला सिंह ने बताया कि हमलावरों में अतेन्दर सिंह, वीर सिंह गुर्जर, बनवारी, अजय सिंह गुर्जर, रॉकी सिंह, करन सिंह, सियाराम और चाचा शिवसिंह गुर्जर शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक एक भी हमलावर पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस की टीम राजस्थान, यूपी व एमपी के शहरों में दबिश दे रही हैं। ये भी खबर पढ़ें… ग्वालियर में भाई ने किया भाई का मर्डर ग्वालियर में एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जबकि भतीजे के सीने में गोली लगी है, उसे गंभीर हालत में दिल्ली रैफर किया गया है। घटनाक्रम में आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे लगने से घायल हुए हैं। दोनों भाईयों के परिवार में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। इसी जमीन पर खेत जोतने को लेकर मंगलवार दोपहर गुठीना-बहादुरपुर गांव में एक भाई के परिवार पर दूसरे भाईयों ने राइफल-कट्‌टों से गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम करा रही है। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *