भीलवाड़ा में चाचार और भतीजे के बीच हुई मारपीट में भतीजे की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के बीच साइकिल की दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। मारपीट का मामला मंगलवार को शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ओड़ो का खेड़ा में हुआ था। चाचा रतन से भतीजे राहुल और महेंद्र बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि बीच-बचाव में आए परिवार के लोग भी घायल हो गए थे। राहुल और भतीजे इस मारपीट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस पर महेंद्र को शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। महेंद्र फोन पर बात कर रहा था, चाचा को लगा उसे गालियां दे रहा है बताया जा रहा है कि काका भतीजे के बीच में साइकिल की दुकान पर काम करने को लेकर विवाद था। महेंद्र अपने काका रतन के यहां साइकिल पंक्चर बनाने और रिपेयर की दुकान पर काम करता था। कुछ समय पहले उसने अपने काका से अलग होकर दूसरी जगह दुकान खोल ली थी। इसी बात को लेकर दोनों बीच विवाद था। मंगलवार की रात महेंद्र अपने घर के बाहर फोन पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान उसने फोन पर ही किसी से गाली गलौज की थी, उसके काका को लगा कि वो फोन पर बात करने के बहाने उसे गालियां दे रहा है। इस बात पर दोनों के बीच में मारपीट हो गई। इस मारपीट और हमले में कई महिला और पुरुष भी बीच बचाव में आए थे । इनमें से करीब 6 लोगों को मामूली चोट आई थी, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपेंगे मारपीट में गंभीर रूप से घायल महेंद्र को इलाज के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई थीञ मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है,बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर इकट्ठा हुए। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया ओर जांच शुरू की है।


