रायपुर के आजाद चौक थानाक्षेत्र के रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा में चापड़ (गंडासा) लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शिनाख्त भावेश जंघेल के रुप में हुई है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला 8 फरवरी की दोपहर को रामकुंड इलाके में शराब के नशे में भावेश जंघेल चापड़ लेकर घूम रहा था और राहगीरों का गालियां दे रहा था। युवक का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना दिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और आरोपी भावेश को पकड़ा। आरोपी से चापड़ पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। अराजकता फैलाने वालों पर होगा एक्शन रायपुर पुलिस के उपायुक्त संदीप पटेल ने कहा, कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों पर पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


