तेलो | गर्मी की सुगबुगाहट शुरू होते ही पानी की समस्या भी शुरू हो गई है। चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी पंचायत के वार्ड तीन में अभी से ही पानी की समस्या शुरू हो गई है। वार्ड में एक चापानल है वह भी वर्षों से खराब पड़ा हुआ था। इसे देखते हुए युवा नेता सह समाजसेवी संजय कुमार कुशवाहा ने अपने निजी मद से उक्त चापानल की मरम्मती कराया। उन्होंने कहा कि तारानारी की हर समस्या के समाधान के लिए काम करूंगा।


