चाबी लूटने पर विवाद: ट्रैफिक पुलिस व युवक में हुई मारपीट

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के व्यस्त महामाया चौक पर ट्रैफिक पुलिस जवान और एक युवक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिस जवान ने युवक की चाबी छीनने का प्रयास किया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में पुलिस जवान और युवक के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होती नजर आ रही है। घटना के संबंध में ट्रैफिक पुलिस जवान ने युवक पर जातिगत गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं युवक ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसने किसी भी प्रकार की जातिगत टिप्पणी नहीं की है। युवक का कहना है कि पुलिस जवान ने जैकेट पहन रखा था, जिससे उसकी नेम प्लेट दिखाई नहीं दे रही थी। ऐसे में वह उसका नाम तक नहीं जानता, तो जातिगत गाली देने का सवाल ही नहीं उठता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *